फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dharana by Anganbadi Worker

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुंकार... बर्दास्त नहीं होगी अनदेखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dharana by Anganbadi Worker
मानदेय वृद्घि की मांग को लेकर लोहाघाट तहसील में धरना देती आंगनबाडी वर्कर्स। - फोटो : LOHAGHAT
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। मानदेय साढ़े सात हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने समेत 19 सूत्री मांगों का आश्वासन पूरा न करने से खिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को धरना जारी रखा। मांगों के लिए पहली अक्तूबर से आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न करने पर गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई गई। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि उनकी मांगों को कैबिनेट में रखने का आश्वासन मिला था लेकिन मांग पूरी नहीं की। प्रदर्शन में मीना बिष्ट, जानकी भंडारी, आशा रावत, दया पाठक, राजेश्वरी वल्दिया, सुशीला भट्ट, नेहा भट्ट, प्रेमा रावत, हेमलता उप्रेती, नेहा भट्ट आदि रहीं।
विज्ञापन

आंदोलन के तीसरे दिन रविवार को कलक्ट्रेट परिसर चंपावत में प्रदर्शन किया। संगठन की जिला महामंत्री दीपा पांडेय की अध्यक्षता में लीलावती जोशी ने संचालन किया। चंपावत में रेणु महर, मीना कुंवर, दीपा महर, सुमन बिष्ट, हीरा जोशी, पार्वती जोशी, तनुजा पांडेय, नीमा जोशी आदि थे। लोहाघाट तहसील परिसर में आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में लक्ष्मी ओली, रंजीता विश्वकर्मा, जया पांडेय, गंगा जोशी, विमला अधिकारी, रेनू अधिकारी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक संगठन आंदोलन से अलग
टनकपुर (चंपावत)। मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंदोलित आंगनबाड़ी संगठन एकजुट नहीं हैं। उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बैनर तले आंदोलित गुट ने सोमवार को चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी करवाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पिंकी आर्या को सौंपा।
इधर आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन से जुड़ीं कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में शामिल न होने का निर्णय लेकर खुद को आंदोलन से अलग बताया। उन्होंने नियमित ड्यूटी कर रहीं कार्यकर्ताओं की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी है। आंदोलन से अलग संगठन की ओर से सौंपी गई सूची में जिलाध्यक्ष लीला महर, ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा देवी, महामंत्री साधना, कोषाध्यक्ष गीता कश्यप, पूनम, पुष्पा जॉन, लता मेलेश्वर शामिल हैं।

आज से आंदोलन करेंगे आशा कार्यकर्ता, दिया ज्ञापन
चंपावत। मानदेय सहित 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ता संगठन मंगलवार से बेमियादी आंदोलन करेगा। इसके लिए सोमवार को संगठन के प्रतिनिधियों ने सीएमओ को ज्ञापन भेजा। बताया कि आश्वासन देने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। ज्ञापन देने वालों मेें सरोज पुनेठा, रुकमणि जोशी, हेमा जोशी, कमला जोशी, उमा जोशी, रेणु गोस्वामी, उषा तड़ागी, उषा थ्वाल, मंजू भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed