फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees reached to maa Poornagiri Dham

शारदीय नवरात्र पर मां पूर्णागिरि के दर्शन को उमड़ने लगे श्रद्घालु, भक्तिमय हुआ माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached to maa Poornagiri Dham
शारदीय नवरात्र के मौके पर साईकिल से मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं की टोली। - फोटो : TANAKPUR
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है। घसियारा मंडी से भक्तों ने मां दुर्गा की भव्य झांकी निकालकर मां पूर्णागिरि धाम की ओर रुख किया। इससे पूर्व शारदा घाट पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

विशाल भगवती डोला कमेटी घसियारा मंडी की ओर से शनिवार को शहर में मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई। कमेटी अध्यक्ष रमेश निषाद के नेतृत्व में घसियारा मंडी से निकाली गई झांकी समूचे शहर में घूमने के बाद शारदा घाट पहुंची, जहां भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद झांकी लेकर भक्तिगीतों पर थिरकते भक्त मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुए। झांकी में श्रवण निषाद, महेंद्र निषाद, अमरजीत, सम्पत, रमेश, राजू, कन्हैया लाल, अमर जीत, दीपक, गोपाल, पूर्व सभासद पूजा निषाद समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। इधर शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्त पूर्णागिरि रवाना हुए हैं। पैदल, निजी वाहनों और साइकिलों से पहुंच रहे भक्तों की टोलियों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में भक्तों के उमड़ने के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार को कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
कोतवाल ने बताया कि पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में आठ उप निरीक्षक, 18 कांस्टेबल और दो हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। वहीं शारदा स्नानघाट और बूम घाट पर जल पुलिस कर्मियों को 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल की सीमांत ब्रह्मदेव मंडी में टूटेगा सन्नाटा
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र पर मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही से बाबा सिद्धनाथ की धरती नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में पसरा सन्नाटा टूटेगा और बाजार में चहलपहल बढ़ेगी। बरसात के दिनों में नेपाल के इस सीमांत बाजार में पिछले तीन माह से सन्नाटा है। मां पूर्णागिरि के दर्शन के उपरांत बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही से ब्रह्मदेव में चहल-पहल बढ़ जाएगी।

टनकपुर में शारदीय नवरात्र की शुभारंभ मौके पर घसियारा मंडी मां दुर्गा कमेटी की ओर से निकाली गई में

टनकपुर में शारदीय नवरात्र की शुभारंभ मौके पर घसियारा मंडी मां दुर्गा कमेटी की ओर से निकाली गई में- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed