{"_id":"628539dfbbf4ad0ba6346736","slug":"devotees-reached-to-gurudwara-and-maa-poornagiri-dham-champawat-news-hld4630645163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़ मेला निपटने के बाद भी गुरु के द्वार पहुंच रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़ मेला निपटने के बाद भी गुरु के द्वार पहुंच रहे तीर्थयात्री
विज्ञापन
पीलीभीत जिले से डोले के साथ मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब का प्रसिद्ध जोड़ मेला निपटने के बाद भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। दो दिनों में सात हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं।
रीठा साहिब के प्रसिद्ध गुरुद्वारे में 14 मई से तीन दिन तक जोड़ मेला लगा था। इस दौरान 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में शीश नवाए। जोड़ मेले में उम्दा काम के लिए एसओ विपिन जोशी, डॉ. सुभाष यादव, फार्मासिस्ट दीपक गिरि गोस्वामी, पीएलवी हयात राम सहित कई लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधक नानकमत्ता के प्रबंधक रंजीत सिंह, बाबा तरसेम सिंह, जगतार सिंह, बच्चन सिंह, जगतार सिंह ने सरोपा दे सम्मानित किया। बाबा दर्शन सिंह ने सभी का आभार जताया। बुधवार को एआरटीओ सुरेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने गुरु दरबार में शीश नवाए। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गाजियाबाद से आए सरदार दलजीत सिंह एंड कंपनी की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में चार हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। चिकित्सा सेवा लंगर में पंजाब के हीरा सिंह, कुलदीप सिंह, नीलम संधू, दलजीत सिंह मोंटी ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया।
सुनगढ़ी से डोला निकाल देवी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
टनकपुर/पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। बुधवार को सात हजार से अधिक लोगों ने मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। पीलीभीत के सुनगढ़ी से देवी मां का डोला लेकर श्रद्धालु पूर्णागिरि धाम के मेला क्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन
फोटो 18 टीएनपी 01पी
61 दिनों में 408 बिछुड़े श्रद्धालुओं को परिजनों को सौंपा
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले में पुलिस ने मेला क्षेत्र में परिजनों से बिछुड़ गए 408 लोगों को खोज उनके परिवार के लोगों को सौंपा। भैरव मंदिर चौकी के प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र और पुलिस की टीमों ने मेले में बिछुड़े लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाया।