फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees flocked to the Risheshwar Mahadev Temple to listen to the Bhagwat Katha.

Champawat News: ऋषेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the Risheshwar Mahadev Temple to listen to the Bhagwat Katha.
नगर के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते कथावाचक। 
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। शाम को भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो रहा है।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, यशोदा माता के साथ बालपन की शरारतों और माखन चोरी के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि कलियुग में हरि नाम का स्मरण ही जीव के कल्याण के लिए पर्याप्त है। भागवत कथा मनुष्य को विचार, वैराग्य और ज्ञान का मार्ग दिखाती है। पुरोहित प्रकाश पुनेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा के मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय ने श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत किया। शाम को विभिन्न भजन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed