फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees coming from far and wide to listen to Devi Bhagwat

Champawat News: देवी भागवत सुनने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

Tue, 17 Jun 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 17 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees coming from far and wide to listen to Devi Bhagwat
लोहाघाट के बिल्दे टुनकांडे में चल रही भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के बिल्दे टुनकांडे गांव में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा जारी है। गांव के भगवती मंदिर में चल रही कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान पुरोहितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। दोपहर बाद कथावाचक व्यास विजय पांडेय ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान नृसिंह के अवतार की कथा सुनाई। मुख्य यजमान भगवती के देव डांगर नरेश चंद्र जोशी और उनकी पत्नी ममता जोशी रहे। देर शाम तक विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहां भूमिया देवता के देव डांगर कृपाल दत्त, कथा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल जोशी, सदस्य शेखर जोशी, प्रकाश जोशी, मदन चंद्र और संजय पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 17 सीपीटी 08पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed