फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees are arriving in large numbers to offer prayers at Chaukham Baba Temple.

Champawat News: चौखाम बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Wed, 10 Apr 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees are arriving in large numbers to offer prayers at Chaukham Baba Temple.
लोहाघाट के गुमदेश के चौखाम बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले के चलते चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा हुआ है। सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो जा जा रहा है। शाम को गांवों में महिला और पुरुष ढुस्कों का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुरोहित पंडित मदन कलौनी, पंडित शंकर दत्त पांडेय, पंडित रमेश कलौनी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। मेला समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि मेला शुरू होने के बाद चौखाम बाबा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। गांवों में झोडे ढुस्कों का गायन हो रहा है। अध्यक्ष धौनी ने बताया कि 18 अप्रैल दशमी को चमू देवता का सिंहासन डोला मुख्य मंदिर से मड़ गांव की ओर प्रस्थान करेगा। 19 अप्रैल को मुख्य मेला आयोजित होगा। इसमें चौमू देवता की रथ यात्रा निकलने के साथ 11 गांवों के जत्थे चमू देवता मंदिर चमदेवल में आकर परिक्रमा करेंगे। 20 अप्रैल को व्यापारिक मेला लगेगा। मेले की व्यवस्थाओं में कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी, देव धौनी, खीमराज धौनी, मान सिंह, मनमोहन सिंह धौनी, युगल धौनी, संजय सिंह, नर सिंह धौनी, जोत राम, मदन कलौनी, डुंगर प्रथोली जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed