फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees are also enjoying river rafting in Sharda along with Purnagiri Darshan

Champawat News: पूर्णागिरि दर्शन के साथ शारदा में रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा रहे हैं श्रद्धालु

Sat, 03 Jun 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees are also enjoying river rafting in Sharda along with Purnagiri Darshan
शारदा में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते लखनऊ से आए पर्यटक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आ रहे श्रद्धालु देवी दर्शन के साथ ही शारदा की लहरों में रिवर राफ्टिंग और नाइट कैंपिंग का भी लुत्फ उठा रहे हैं। करीब आठ किमी की राफ्टिंग में पड़ने वाले पांच रैपिड (उठती लहरें) पर्यटकों को खूब रोमांचित कर रही हैं। शनिवार को लखनऊ से आए 85 पर्यटकों के ग्रुप ने राफ्टिंग का आनंद लिया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर प्रवाहित शारदा में अक्टूबर 2015 से रीवर राफ्टिंग की शुरुआत हुई। तब से उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से पूर्णागिरि दर्शन को आने वाले श्रद्धालु राफ्टिंग का भी मजा ले रहे हैं। राफ्टिंग करा रही संस्था लाइफ इज एडवेंचर एलए के प्रबंधक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि शनिवार को लखनऊ से पूर्णागिरि दर्शन को आए सागा ग्रुप के 85 सदस्यों ने भी राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग के लिए लाइफ जैकेट, पैडल, हेलमेट समेत सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद हैं। राफ्टिंग के साथ ही पर्यटकों को नाइट कैंपिंग के लिए संस्था ने कैंप बनाए है। इनमें फैमिली कैंपिंग की भी सुविधा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed