फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotee of Rankochi Temple Poornagiri

मन्नत पूरी होने पर 23 किमी पैदल चल रणकोची मंदिर में चढ़ाया घंटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotee of Rankochi Temple Poornagiri
चंपावत जिले के रणकोची मंदिर में घंटा चढ़ाते बदायूं जिले के कछला के पंकज कुमार तोमर। संवाद न्यूज ए - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। ये आस्था और अनन्य भक्ति का नायाब नमूना है। बदायूं जिले के एक व्यक्ति ने नेपाल सीमा से लगे खेत गांव के रणकोची मंदिर में शीश नवाने के लिए 23 किमी का पैदल सफर किया। मन्नत पूरी होने से गदगद तोमर ठुलीगाड़ से छह घंटे का पैदल सफर पूरा कर आस्था के धाम पहुंचे और सवा पांच किलो का घंटा चढ़ा आशीर्वाद लिया। वापसी में वह जीप से ठुलीगाड़ पहुंचे।
विज्ञापन

बदायूं जिले के कछला के पंकज तोमर (50) ने सोमवार को पूर्णागिरि धाम के बाद रणकोची में देवी दर्शन किए। रियासीबमन गांव के खेत गांव में स्थित रणकोची देवी मंदिर आस्था का अहम पड़ाव माना जाता है। तोमर बताते हैं कि गांव में हुए भूमि विवाद में उन्हें दबाया जा रहा था। कहीं से इंसाफ न मिलने पर उन्हें किसी परिचित ने चंपावत जिले के रणकोची देवी के दर्शन करने के लिए कहा। दर्शन करने की हालत में न होने पर उन्होंने देवी का स्मरण किया, तो दो महीने के भीतर विवाद खत्म हुआ और उनकी जमीन भी वापस मिल गई। इससे उनकी रणकोची देवी पर अटूट आस्था की शुरुआत हुई। सोमवार को पूर्णागिरि धाम के बाद ठुलीगाड़ से 23 किमी पैदल चल रणकोची मंदिर में देवी का आशीर्वाद लिया। वह अपने साथ सवा पांच किलो वजन का घंटा भी ले गए। धाम के पुजारी पंडित हरीश भट्ट का कहना है कि रणकोची देवी न्याय की देवी है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि देवी की बहिन मानी जाती है इंसाफ की देवी रणकोची
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। इंसाफ की देवी रणकोची को पूर्णागिरि देवी की बहन माना जाता है। रियासी बमनगांव ग्राम पंचायत के खेत गांव में भगवती रणचंडिका मंदिर और फुटलिंग है। पंडित हरीश भट्ट बताते हैं कि रणकोची मनोकामना पूर्ण करने के साथ ही अपने भक्तों को अनिष्ट से भी बचाती हैं। इस मंदिर में भारद्वाज गोत्र का भट्ट परिवार ही पूजा का अधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed