फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotee dies while returning after darshan of Maa Purnagiri in tanakpur

Tanakpur News: मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय श्रद्धालु ने दम तोड़ा, काली मंदिर के पास बिगड़ी

Sat, 09 Nov 2024 04:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर
अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय धाम क्षेत्र में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Devotee dies while returning after darshan of Maa Purnagiri in tanakpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय धाम क्षेत्र में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात में यूपी के जिला एटा के एटा सिटी निवासी रवींद्र कुमार गुप्ता (60) अपने पुत्र मनीष गुप्ता और अन्य सात लोगों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे थे। काली मंदिर के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर मेला कमेटी के सदस्यों के सहयोग से उन्हें चारपाई से भैरव मंदिर के पास लाया गया। यहां प्राथमिक चिकित्सा सुविधा न होने पर 108 सेवा से रात करीब 11 बजे उप जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ठूलीगाड़ थाना चौकी इंचार्ज एसआई राकेश कठैत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को अस्पताल में मनीष गुप्ता ने बताया कि उनके पिता और अन्य लोग एटा से शुक्रवार सुबह चले और दोपहर बाद तीन बजे टनकपुर पहुंचे। इसके बाद रात करीब आठ बजे मां पूर्णागिरि के दर्शन कर नीचे उतरे रहे थे कि करीब 10 बजे उनके पिता को अटैक आ गया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधा मिलती तो बच सकती थी जान
टनकपुर क्षेत्र में कोई चिकित्सा सुविधा न होने पर 45 मिनट से अधिक समय लग गया। मेला कमेटी ने चारपाई से सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा दीपक, दूसरे नंबर पर मनीष और सबसे छोटा पुत्र अभिषेक है। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed