फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura won the volleyball match at the fair

वॉलीबाल प्रतियोगिता पर जगदंबा क्लब का कब्जा

Mon, 22 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)। Updated Mon, 22 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Devidhura won the volleyball match at the fair
देवीधूरा मेले की वॉलीबाल विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

देवीधुरा (चंपावत)। बाराहीधाम देवीधुरा में चल रही आषाढ़ी चल बैजंती वॉलीबाल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में जगदंबा क्लब देवीधुरा की टीम ने उत्तराखंड पुलिस को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। पूरन भट्ट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पाटी के थानाध्यक्ष बीआर पौरी और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने मैच का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के मैदान उच्च खेल भावना का प्रदर्शन करने को कहा। पांच सेटों के फाइनल मैच में पहले सेट में देवीधुरा की टीम ने उत्तराखंड पुलिस को 25-15 से पराजित किया। दूसरा सेट उत्तराखंड पुलिस ने 25-16, तीसरा सेट जगदंबा क्लब देवीधुरा ने 25-23, चौथा सेट उत्तराखंड पुलिस ने 25-20 से जीतकर दोनों ही टीमें 2-2 सेटों की बराबरी पर आ गई।
विज्ञापन


रोमांचक फाइनल सेट में जगदंबा क्लब की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उत्तराखंड पुलिस को 25-22 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। रघुराज देउपा, खड़क सिंह बोहरा निर्णायक थे। नेगी प्रॉपर्टीज रुद्रपुर की ओर से गोविंद सिंह नेगी ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये, उप विजेता टीम को 51 सौ रुपये का पुरस्कार दिया, जबकि खेल विभाग की ओर से विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रैकसूट, युवा कल्याण विभाग की ओर से दोनों ही टीमों को ट्रॉफियां भेंट की गई। पीठाचार्य कीर्ति जोशी, किशन सिंह नेगी, हेम चम्याल, तारा सिंह चम्याल, पान सिंह बिष्ट, नरेंद्र नेगी ने पुरस्कार बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed