फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devi pilgrims coming to sing and dance philosophy

नाचते-गाते देवी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालु

Fri, 16 Oct 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devi pilgrims coming to sing and dance philosophy

मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही जारी है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी के डोले के साथ नाचते-गाते पैदल ही दर्शन को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब दस हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन कर दरबार में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बदायूं, लखीमपुर, कासगंज समेत उत्तर भारत के कोने-कोने से हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। ट्रेन, बस, निजी वाहनों के अलावा साइकिलों से आ रही भक्तों की टोली से पूर्णागिरि के अलावा टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में खासी रौनक बनी है। पूर्णागिरि के दर्शन उपरांत यात्रियों के बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने से नेपाल के सीमांत बाजार ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में भी चहल-पहल है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला पूर्णागिरि की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हैं।
विज्ञापन


पंचमी पर आज बढ़ेगी भक्तों की भीड़
शनिवार को पंचमी पर मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर चौकन्ना है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि पंचमी पर धाम में भीड़ हो सकती है। धाम क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स को सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed