फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Develop Purnagiri-Champawat-Lohaghat-Pati-Devidhura tourism circuit

पूर्णागिरी-चंपावत-लोहाघाट-पाटी-देवीधुरा पर्यटन सर्किट विकसित करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Develop Purnagiri-Champawat-Lohaghat-Pati-Devidhura tourism circuit
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों की बैठक लेकर चंपावत पर्यटन सर्किट की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पूर्णागिरी-चंपावत-लोहाघाट-पाटी-देवीधुरा पर्यटन सर्किट विकसित कर श्यामलाताल झील का संरक्षण और संवर्धन कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि श्यामलाताल के आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में कार्य करें। ताकि श्यामलाताल की पर्यटन के रूप में प्रसिद्धि बढ़े। वन विभाग के एसडीओ एमएस सेमिया ने बताया कि मायावती से ढकना बडोला ट्रैक रूट 2.098 किमी में 23 बैंच का निर्माण कार्य, बाणासुर किला ट्रैक रूट पर 20 बैंच का निर्माण कार्य, चंपावत ट्रैक रूट पर तीन किमी, इको पार्क ब्यानधुरा का निर्माण कार्य, मंच में वन विश्राम भवन मरम्मत कार्य का पूर्ण किया जा चुका है। बैठक के दौरान सीडीओ आरएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, ईई लोनिवि एमसी पांडेय, एई डीसी कांडपाल, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, ईई आरडब्लूडी केके जोशी, डीडीएमओ मनोज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो 25 सीपीटी 05 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed