फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devdangar stranded in NH, religious Muhurta delayed by five hours

एनएच में फंसे देवडांगर, धार्मिक मुहूर्त में हुई पांच घंटे की देरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devdangar stranded in NH, religious Muhurta delayed by five hours
बुधवार साढ़े आठ घंटे बंद राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे रायनगर चौड़ी के देवडांगर। देवडांगरों के दे - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बीच बुधवार को आए मलबे से साढ़े आठ घंटे तक आवाजाही ठप रही। दो बजे से बंद मार्ग बीती रात करीब 10.30 बजे खुला। इस दौरान फंसे लोगों को भारी परेशानी हुई। टनकपुर की तरफ जाने वाले लोग रात को ही आगे बढ़ गए। पहाड़ को आने वाले लोगों को वाहनों में ही रात काटनी पड़ी। वहीं मार्ग बंद होने से देवडांगरों के फंसे होने से इसका असर नवरात्र पूजन के मुहूर्त पर भी पड़ा।
विज्ञापन

लोहाघाट के नजदीक रायनगर चौड़ी गांव में नव निर्मित कालेशन मंदिर के शुद्धिकरण कार्यक्रम के लिए देवडांगर और कुछ ग्रामीण दो दिन पहले हरिद्वार गए थे। बुधवार को लौटते वक्त ये देवडांगर (भुवन राय, हरीश कापड़ी, भैरव राय, मोहन राय, शकुंतला देवी, हेमा देवी और मोहन राय) धौन-स्वांला के पास फंसे रहे। पूजा-अर्चना की वजह से उन्होंने बाहर न चाय पी और न कुछ खाया। पूजन का मुहूर्त बुधवार रात सवा सात बजे था। लेकिन सड़क बंद होने से फंसे थकेहारे देवडांगर रात सवा 12 बजे बाद पहुंच सके। बाद में देवडांगरों ने विशेष विधि-विधान से पूजन कर मंदिर के शुद्धिकरण की रस्म पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed