{"_id":"6827791967aa5732d4074002","slug":"devdangar-appeared-in-the-jagar-of-ganganath-baba-in-padasaunsera-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124011-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाड़ासौंसेरा में गंगनाथ बाबा के जागर में देवडांगर अवतरित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाड़ासौंसेरा में गंगनाथ बाबा के जागर में देवडांगर अवतरित हुए
Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट के पाड़ासौसेरा गांव गंगनाथ जागर का आयोजन किया।
लोहाघाट। ब्लॉक बाराकोट के पाड़ासौंसेरा गांव में आयोजित गंगनाथ बाबा के पांच दिनी जागर का आयोजन जारी रहा। शुक्रवार को सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जागर गायक कल्याण सिंह ने महाभारत कालीन गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया। उनकी संगीतमयी प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में कई क्षेत्रों की भजन मंडली के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं ने गंगनाथ बाबा से सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। वहां बहादुर सिंह, मोहन सिंह, हर सिंह, नारायण सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह, खीम सिंह, दान सिंह, भीम सिंह, धन सिंह, प्रकाश सिंह मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन