फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Despite the rain, drinking water crisis is not less

बारिश के बाद भी कम नहीं पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Despite the rain, drinking water crisis is not less
चंपावत। शुक्रवार रात हुई बारिश के बावजूद चंपावत में पानी की किल्लत कम नहीं हुई। अब भी लोगों को कई मोहल्ले में चार दिन में एक बार भी नलों में पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश जगह बूंद-बूंद पानी मिलने से लोग नौले, हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। लोग जल संस्थान के टैंकर और पिकअप के जरिये पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चंपावत नगर क्षेत्र में इस साल मार्च से ही लोग भारी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। चंपावत नगर में ही खड़ी बाजार, शांत बाजार, कनलगांव, जीआईसी मोहल्ला, ब्लॉक क्षेत्र सहित कई हिस्से पानी की कमी झेल रहे हैं। यहां लोगों को नलों के जरिये चार दिन में एक बार पानी मिलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते शहर के लोग दूरदराज से नौलों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। पेयजल का संकट नगर क्षेत्र में ही नहीं, चंपावत के जिला अस्पताल में भी है। यहां भी टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

चंपावत नगर क्षेत्र में 23.60 लाख लीटर रोजाना के सापेक्ष इस वक्त पांच लाख लीटर (21.18 प्रतिशत) से भी कम पानी मिल पा रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना है कि जल स्रोतों के सूखने से परेशानी बढ़ी है। अलबत्ता संस्थान दो टैंकर और पांच पिकअप के जरिये रोजाना 27 हजार लीटर पानी लोगों को मुहैय्या करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed