{"_id":"5c378772bdec22736e4eaf55","slug":"deploy-doctors-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों का निर्माण और अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों का निर्माण और अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती करें
Thu, 10 Jan 2019 11:27 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते चेयरमेन गोविंद वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पेयजल, बिजली, नालियों का निर्माण, अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती, नगर के सभी मोहल्लों में रसोई गैस की आपूर्ति करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर पंचायत की अनुमति लिए बिना नगर की सड़कों, नालियों की खुदाई करने, शिवालय मंदिर स्थित जलाशय का उचित रखरखाव न होने, सफाई न करने, पेयजल संयोजन देने के लिए जल संस्थान की ओर से बार बार सड़कों को तोड़ने, नगर के सभी मोहल्लों में रसोई गैस का वितरण न होने पर गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने संबंधित विभागों से अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से पेट्रोल पंप तक नालियों का सही ढलान न होने के कारण पानी का सही तरीके से निस्तारण नहीं हो पाने, सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण करने, सड़कों की मरम्मत करने, सड़क के दोनों ओर सीसी कार्य करने, टूटी नालियों का पुनर्निर्माण करने, शिवालय मंदिर स्थित जलाशय की सफाई और रखरखाव, नगर में सीवर लाइन के निर्माण, नालियों के ऊपर डाली गई पेयजल लाइनों को हटाने, सीएचसी में डाक्टरों की तैनाती, खराब पड़े जनरेटर को सही कराने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम आरसी गौतम, ईई लोनिवि बीसी पंत, बीबी गहतोड़ी, पवन बिष्ट, गणेश लाल साह, किशोर सिंह, विपिन जोशी, देवेंद्र मेहता, प्रकाश तड़ागी, भुवन उपाध्याय आदि थे।