{"_id":"66e9bece440eb52c0f0af934","slug":"department-should-assess-the-loss-of-life-and-property-and-distribute-relief-amount-champawat-news-c-229-1-cpt1001-113131-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जानमाल के नुकसान का आकलन कर राहत राशि वितरित करें विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जानमाल के नुकसान का आकलन कर राहत राशि वितरित करें विभाग
Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान का आकलन कर राहत और मुआवजा राशि विभाग वितरित करें। यह बात डीएम नवनीत पांडे ने राहत और बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर विभिन्न विभागों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कहीं।
डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य बनाते हुए आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाए। सड़क निर्माण विभाग बंद सड़कों को एक योजनाबद्ध तरीके से खोलने के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाए। राजस्व विभाग आपदा प्रभावितों को 48 घंटे के भीतर अहेतुक राशि का चेक वितरित करना सुनिश्चित करें। एसडीम स्वयं मॉनिटरिंग कर राहत राशि प्रभावितों को वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिन क्षेत्रों में पेयजल लाइनें, बिजली आपूर्ति बाधित है। वहां व्यवस्थाएं ठीक करें। उरेडा विभाग को आपदा शिविरों और आपदा क्षेत्रों में सोलर लाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आपदा प्रभावित गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित करने के साथ ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए क्लोरीन की दवा भी वितरित करना सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग को मृत पशुओं, शिक्षा विभाग को क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।