{"_id":"5c3cc6bebdec2273356ef43a","slug":"department-got-70-lakh-rupees-for-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सिंचाई विभाग को मिली 70 लाख की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सिंचाई विभाग को मिली 70 लाख की धनराशि
Mon, 14 Jan 2019 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में त्वरित सिंचाई लाभ योजना (एआईबीपी) के तहत लघु सिंचाई विभाग को लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। योजनाओं का कार्य पूरा होने के बाद लघु सिंचाई विभाग पर ठेकेदारों की लाखों रुपये की धनराशि बकाया थी। अब लघु सिंचाई विभाग को ठेकेदारों को बकाया धनराशि देने के लिए शासन स्तर से लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विभाग ने विगत वर्षों से ठेकेदारों की बकाया धनराशि फरवरी तक देने का निर्णय लिया है। ठेकेदारों की ओर से चारों ब्लॉकों में गूल, हौज का निर्माण कार्य किया गया था। शासन स्तर से कार्यों के लिए धनराशि नहीं मिलने से लघु सिंचाई विभाग पर ठेकेदारों का बकाया बढ़ता जा रहा था। विभाग ने धनराशि को लेकर कई बार शासन स्तर को मांग पत्र भी भेजा।
विज्ञापन
लघु सिंचाई की ओर से विगत वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्य कराए गए थे लेकिन बजट नहीं मिलने से कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा था। जनवरी में लंबे समय से पेंडिंग कार्यों की धनराशि मिल गई है। जल्द से जल्द ठेकेदारों को धनराशि दी जाएगी। भुगतान के लिए ठेकेदार भी कई बार विभाग के चक्कर काट चुके थे। विभाग के पास बजट नहीं होने से खाली हाथ लौटना पड़ता था।
विज्ञापन
विगत वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए कार्यों के भुगतान के लिए शासन स्तर से लगभग 70 लाख की धनराशि मिल चुकी है। ठेकेदारों को फरवरी तक धनराशि दे दी जाएगी।
प्रशांत कुमार, ईई, लघु सिंचाई, चंपावत।