फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dengue in Tanakpur

एक तरफ डेंगू से बचाव की अपील तो दूसरी तरफ लापरवाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue in Tanakpur
गंदगी से पटा नाला। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी में वार्ड चार और 11 के बीच स्थित नाला लंबे समय से चौक है। नाले में डंप गंदगी से लोग डेंगू के खतरे को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से शीघ्र चौक नाले को खुलवा उसकी सफाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 11 विष्णुपुरी कॉलोनी और वार्ड संख्या चार रेलवे वार्ड के बीच पानी निकासी के लिए बने नाले का प्रवाह लंबे समय से बंद है। कॉलोनी निवासी पैरा लीगल वालंटियर अजय गुरुरानी ने बताया कि नाले में लगी लोहे की जालियों पर लगे कूड़े के ढेर से भी नाले का प्रवाह बंद है।
विज्ञापन

गंदगी से उठ रही बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका नाले की नियमित सफाई नहीं करवा रही है। इससे संक्रामक रोगों के साथ ही लोग डेंगू, मलेरिया आदि मच्छरजनित रोग भी बढ़ने की आशंका है। लोगों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र नाले का प्रवाह खोलकर सफाई कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड तीन और 11 के बीच स्थित नाले कूड़ा डंप होने से गंदगी की सूचना मिली है। ईओ को नाला साफ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके डेंगू के खतरे को देखते हुए शहर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और किटनाशक छिड़कने के भी निर्देश दिए गए हैं।
- एडवोकेट विपिन कुमार, अध्यक्ष, नगर पालिका टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed