{"_id":"618bfeda07c8ed5a7b68865e","slug":"dengue-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4441251150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ डेंगू से बचाव की अपील तो दूसरी तरफ लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ डेंगू से बचाव की अपील तो दूसरी तरफ लापरवाही
विज्ञापन
गंदगी से पटा नाला। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी में वार्ड चार और 11 के बीच स्थित नाला लंबे समय से चौक है। नाले में डंप गंदगी से लोग डेंगू के खतरे को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से शीघ्र चौक नाले को खुलवा उसकी सफाई करवाने की मांग की है।
वार्ड संख्या 11 विष्णुपुरी कॉलोनी और वार्ड संख्या चार रेलवे वार्ड के बीच पानी निकासी के लिए बने नाले का प्रवाह लंबे समय से बंद है। कॉलोनी निवासी पैरा लीगल वालंटियर अजय गुरुरानी ने बताया कि नाले में लगी लोहे की जालियों पर लगे कूड़े के ढेर से भी नाले का प्रवाह बंद है।
गंदगी से उठ रही बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका नाले की नियमित सफाई नहीं करवा रही है। इससे संक्रामक रोगों के साथ ही लोग डेंगू, मलेरिया आदि मच्छरजनित रोग भी बढ़ने की आशंका है। लोगों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र नाले का प्रवाह खोलकर सफाई कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वार्ड तीन और 11 के बीच स्थित नाले कूड़ा डंप होने से गंदगी की सूचना मिली है। ईओ को नाला साफ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके डेंगू के खतरे को देखते हुए शहर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और किटनाशक छिड़कने के भी निर्देश दिए गए हैं।
- एडवोकेट विपिन कुमार, अध्यक्ष, नगर पालिका टनकपुर।