फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration started in the CEO office of the Primary Teachers Association

प्राथमिक शिक्षक संघ का सीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration started in the CEO office of the Primary Teachers Association
चंपावत। वर्ष 2006 से 2009 तक के भविष्य निधि के ब्याज का भुगतान न होने सहित विभिन्न समस्याओं के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संगठन ने सीईओ कार्यालय में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए पिछले साल से विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। शिक्षकों की समस्याएं जस की तस है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना स्थल में हुई सभा में शिक्षक नेताओं का कहना था कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों में प्रारंभिक संवर्ग के शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षकों के अतिरिक्त विभाग में कोई भी कर्मचारी और अधिकारी ऐसा नहीं है जिसका कि सातवें वेतनमान का एरियर अवशेष लंबित हो। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों में कार्यरत नई पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों की अक्तूबर 2005 से फरवरी 2010 तक की पेंशन का विवरण नहीं दिखाई दे रहा है। जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा की अध्यक्षता में बंशीधर थ्वाल ने संचालन किया। धरना, प्रदर्शन करने वालों में सागर वर्मा, हरीश राम, नारायण नाथ, पूरन लाल वर्मा, रुद्र सिंह बोहरा, मयंक पुनेठा, हरीश नाथ, प्रमोद भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed