फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of villagers on the demand of road hotmix

Champawat News: सड़क हाॅटमिक्स की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 13 Feb 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 13 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers on the demand of road hotmix
लोहाघाट गुमदेश के पुल्ला-चमदेवल सड़क मार्ग पर डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के गुमदेश क्षेत्र की पुल्ला-चमदेवल मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हॉटमिक्स कर सड़क को पक्का करने की मांग उठाई है। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि करीब आठ किमी लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। मोड़ों में सड़क की चौड़ाई भी कम है, जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क के कई स्थानों पर पाला क्षेत्र भी है, जहां डामर टिक नहीं पाता है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से हॉटमिक्स कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग ग्रामीणों की समस्या नहीं सुन रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रर्दशन करने वालों में भुवन धौनी, प्रकाश धामी, कमल टम्टा, हयात चंद, तारा सिंह, डिगर धौनी, धन चंद, रामी राम, पुष्कर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोट
पुल्ला-चमदेवल सड़क की खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इन गड्ढों में रपट कर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क को हॉटमिक्स से पक्का किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश धामी, ग्रामीण।
फोटो 13 एलएचजी 06पीकोट
पुल्ला-चमदेवल बदहाल सड़क में हॉटमिक्स करने की मांग लंबे समय से चल रही है। कई बार लोनिवि को ज्ञापन देने के साथ अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
मदन कलौनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed