{"_id":"660d81904bc84458b70ad457","slug":"demonstration-of-villagers-for-asphalting-on-marodakhan-bantoli-road-champawat-news-c-229-1-shld1010-106892-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मरोड़ाखान-बंतोली मार्ग पर डामरीकरण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मरोड़ाखान-बंतोली मार्ग पर डामरीकरण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Wed, 03 Apr 2024 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Apr 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क में डामरीकरण न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
करीब ढाई किमी लंबे सड़क मार्ग का 10 साल पूर्व हुआ था निर्माण
लोहाघाट (चंपावत)। बदहाल मरोड़ाखान-बंतोली सड़क पर डामरीकरण न होने से विकासखंड बाराकोट के बंतोली के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
ग्राम प्रधान नारायण सिंह के नेतृत्व में गांव के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चोंं ने प्रदर्शन कर कहा कि करीब 10 साल पूर्व ढाई किमी सड़क का निर्माण किया गया था। तब से यह सड़क बदहाल पड़ी हुई है। बदहाल सड़क पर डामरीकरण के लिए शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
सड़क की हालत खराब होने के चलते बीमार, गर्भवतियों और बुजुर्गों को डोली के सहारे राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचाया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में रमेश सिंह, किशोर सिंह, उमा देवी, कलावती देवी, गीता देवी, तुलसी देवी, निर्मला देवी, ललिता देवी, देवकी देवी, प्रियंका, तुलसी आदि मौजूद रहे। संवाद