फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of the villagers of Simaltukra and Basauti in the Collectorate

Champawat News: सिमलटुकरा और बसौटी के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the villagers of Simaltukra and Basauti in the Collectorate
सिमलटुकरा बसौटी के ग्रामीण चंपावत कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते हुए। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के सिमलटुकरा और बसौटी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान के रिश्तेदार सहित दो लोगों पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने और उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ितों ने प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा एवं एसपी देवेंद्र पींचा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि दोनों की ओर से ग्रामीणों को आए दिन झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। दोनों ग्रामीणों के साथ गालीगलौज कर परेशान कर रहे हैं। कहा कि एक आरोपी ग्राम प्रधान के परिवार से ताल्लुक रखता है और पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण ग्रामीणों से द्वेष रखता है। आरोप लगाया कि उसने पूर्व में भी ग्रामीणों के खिलाफ कई झूठी शिकायतें की हैं। इसी प्रकार के फर्जी मामले में कुछ ग्रामीणों के खिलाफ 302 का केस बनाकर भी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत के न्यायालय में भी इस संबंध की झूठी शिकायत दर्ज की गई थी। न्यायालय ने संज्ञान लेकर लोहाघाट पुलिस को एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कहा कि लोहाघाट पुलिस ने मामले की जांच की तो रिपोर्ट को झूठा पाया गया था और उसका प्रार्थना पत्र निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अब वह अपने साथ एक और व्यक्ति को लेकर एससी-एसटी एक्ट का झूठा मामला बनाकर दोनों गांवों के ग्रामीणों को फंसाने का प्रयास कर रहा है। प्रदर्शन करने एवं ज्ञापन सौंपने वालों में हीरा देवी, भावना देवी, सावित्री देवी, सुरेश नाथ, सुंदर सिंह, महेश सिंह, हरीश सिंह, केदार ंसिंह, गंगा सिंह, पूरन सिंह, केशर सिंह, धन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed