फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of mining traders in Tanakpur, lockout of weighing scale

Champawat News: टनकपुर में खनन कारोबारियों का प्रदर्शन, तौल कांटे में की तालाबंदी

Mon, 18 Dec 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 18 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of mining traders in Tanakpur, lockout of weighing scale
टनकपुर में तौल कांटे में तालाबंदी करते खनन कारोबारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। खनन कारोबारियों ने सोमवार को खनन वाहनों के पहिये जाम कर निकासी बंद कर प्रदर्शन किया। वन विकास निगम के शारदा बैराज स्थित तौल कांटों से ई-रवन्ना काटने में हो रही देरी के विरोध में तौल कांटे में तालाबंदी भी की। खनन कारोबारियों ने चार मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपा। दोपहर बाद विधायक प्रतिनिधि के आश्वासन पर खनन निकासी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

नाराज खनन कारोबारियों ने वन निगम के बैराज स्थित तौल कांटों से समय पर ई-रवन्ना नहीं कटने पर गुस्से का इजहार किया। कहा कि निगम ने ई-रवन्ना काटने के लिए एक ही कंप्यूटर रखा है। इससे बेवजह देरी हो रही है। इंटरनेट सुविधा ठीक नहीं होने से बार-बार तौल में व्यवधान हो रहा है। निगम तौल कांटे क्षेत्र में पीने के पानी और आसपास पानी का छिड़काव भी नहीं कर रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि के आश्वासन पर दोपहर बाद खनन निकासी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शारदा ट्रक संगठन अध्यक्ष अमन ठाकुर, चंदन सिंह, योगेश जोशी, गौरव सिंह, संजय मिश्रा, नसीब हुसैन, आसिफ हुसैन, मोहम्मद अमीन सहित बड़ी संख्या में खनन कारोबारी शामिल थे। वन निगम ने शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम में उपखनिज निकासी के लिए तीन तौल कांटे शारदा बैराज और दो कांटे कालाझाला में लगाए हैं। बता दें कि उपखनिज निकासी के लिए वन विकास निगम में 602 वाहन पंजीकृत हैं। वहीं एसडीएम आकाश जोशी ने वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात कर खनन कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed