फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of girl students in Tehsil with you for Kanyadhan Yojana

कन्याधन योजना के लिए आप के साथ छात्राओं का तहसील में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of girl students in Tehsil with you for Kanyadhan Yojana
टनकपुर तहसील में कन्याधन के लिए प्रदर्शन करती इंटर पास हो चुकी छात्राएं व आप कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। इंटर पास कर चुकी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को वर्ष 2017 से कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिलने से खफा छात्राओं ने आम आदमी पार्टी के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन कर योजना का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

आप के जिला प्रभारी व आरटीआई कार्यकर्ता दीपक चंद्र भट्ट की अगुवाई में तहसील पहुंची छात्राओं ने नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को इंटर पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से कन्याधन योजना के तहत 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, लेकिन वर्ष 2017 में इंटर पास कर चुकी पात्र छात्राओं को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसके चलते छात्राओं के परिवार पर उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मार पड़ रही है। प्रदर्शन में प्रिया सागर, सोनी, निकिता जुकरिया, नेहा बर्नवाल, गुंजन उप्रेती, लवली शर्मा, नीनत, आफरीन जहां, नगमा परवीन, हेमा, तैय्यब खातून, नूरूल निशा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed