{"_id":"6592ef6b6a7496900d0a43ba","slug":"demonstration-of-career-nepalese-women-on-india-nepal-border-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1715-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर कैरियर नेपाली महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर कैरियर नेपाली महिलाओं का प्रदर्शन
Mon, 01 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पर प्रदर्शन करती नेपाली महिला कैयिर। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नए साल के पहले दिन भारत-नेपाल सीमा पर करीब 35-40 नेपाली महिला कैरियर ने नेपाल कस्टम और एपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नेपाल कस्टम से साइकिल से सामान ढोने वालों से भंसार (कस्टम) वसूलने और एपीएफ पर जबरन सामान जब्त करने की कार्रवाई का विरोध किया।
इन दिनों बनबसा बाजार से बाइक और साइकिलों पर नेपाल को सामान ले जाने वालों को रोक कर भंसार वसूला जा रहा है। इस काम में नेपाल की सुरक्षा एजेंसी एपीएफ को भी कैरियर पर नकेल कसने के जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सख्ती से नेपाली कैरियर परेशान हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि नेपाल भंसार कार्यालय 40-50 किलो समान पर भी टैक्स वसूल रहा है। ऐसे में तो गरीब कैरियर बेरोजगार हो जाएंगे।
नेपाली कैरियरों का कहना है कि यह व्यवस्था सिर्फ इसी सीमा पर की गई है जबकि नेपाल के अन्य बाॅर्डर पर 40-50 किलो सामान पर कोई भंसार नही वसूला जा रहा है। बीते तीन चार माह से नेपाल कस्टम बनबसा से नेपाल को साइकिल और बाइक पर 40-50 किलो सामान ले जाने पर भी भंसार वसूल रहा है जिसका विरोध किया जा रहा है।