{"_id":"6612d84cebd3c2ff660164b0","slug":"demonstration-of-burkilla-villagers-worried-about-water-champawat-news-c-229-1-shld1010-107032-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पानी के लिए परेशान बुर्किल्ला के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पानी के लिए परेशान बुर्किल्ला के ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sun, 07 Apr 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्रामसभा बांकू के बुर्किल्ला तोक के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि नेता हर बार चुनाव के दौरान कोरे आश्वासन देकर वोट मांग ले जाते हैं। चुनाव के बाद ग्रामीणों की समस्याओं को कोई नहीं सुनता है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हजारों रुपये खर्च कर वाहनों के जरिये पानी मंगवाकर काम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह मामला बीडीसी बैठक में उठाया गया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहां हरीश कुमार, सुरेश राम, दिनेश राम, नवीन कुमार, कल्याण राम, महेश राम, राजेंद्र राम, प्रकाश राम, गणेश राम, हीरा राम आदि थे। संवाद
पंडा क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान
पिथौरागढ़। बढ़ती गर्मी के साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट भी गहराने लगा है। पिथौरागढ़ के पंडा क्षेत्र में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां तीन हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। जल संस्थान ने क्षेत्र में टैंकर भेजा इसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। जनमंच के संयोजक भगवान रावत का कहना है कि नगर और आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाएं बनाई गई हैं। इसके बावजूद पानी नहीं मिलना चिंताजनक है।
उन्होंने जल संस्थान से सभी क्षेत्रों में पानी की नियमित आपूर्ति किए जाने की मांग की है। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने बताया कि जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को जल संकट से न जूझना पड़े इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। संवाद