फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration by people demanding asphalting

Champawat News: डामरीकरण की मांग के लिए लोगों का प्रदर्शन

Sun, 27 Apr 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 27 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by people demanding asphalting
चंपावत जिले के आंबेडकर गांव सागर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
चंपावत। मडलक क्षेत्र के आंबेडकर गांव सागर में रविवार को ग्रामीणों ने डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गइ्र तो आंदोलन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोनिवि ने 2015-16 में यहां सड़क का निर्माण किया था। करीब 11 साल बीतने के बाद भी सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। दो किमी सड़क पर डामर नहीं होने से उन्होंने आवाजाही में दिक्कत होती है। बारिश में समस्या काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीण भैरव राम ने कहा कि कई बार विभाग को लिखित में सड़क पर डामरीकरण के लिए पत्र भी दिया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर करीब 1200 की आबादी निर्भर है। प्रदर्शन करने वालों में हरी राम, दीपक राम, कैलाश राम, भवान राम, नरेश राम, खीम राम, तारा सिंह, प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, शिव राम, जोगा राम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed