{"_id":"5e52b26d8ebc3ef3c13d8abe","slug":"demonstrated-to-demand-for-increase-in-milk-prices-champawat-news-hld3748140186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से नहीं बढ़े दूध के दाम, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से नहीं बढ़े दूध के दाम, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
लोहाघाट में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते दुग्ध उत्पादक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पांच वर्ष से दूध खरीद के रेट न बढ़ाने से नाराज दुग्ध उत्पादकों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खरीद मूल्य में पांच रुपये लीटर की बढ़ोतरी करने की मांग की। कहा कि इस समय ग्रामीण दुग्ध उत्पादक लोहाघाट की दुकानों में 30 और घरों में 32 रुपये लीटर दूध दे रहे हैं। गांव से आए दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि इसे लेकर जल्द ही एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
रविवार को रामलीला मैदान में पूरन सिंह के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग की। दुग्ध उत्पादकों का कहना था कि पूर्व में हर साल एसडीएम की मौजूदगी में दुग्ध उत्पादकों से वार्ता के बाद दूध के दाम बढ़ाए जाते थे, लेकिन पांच साल से दाम नहीं बढ़ाए गए, जबकि इस दौरान पशु आहार, खली, घास, चोकर आदि के दामों में 30 प्रतिशत से अधिक इजाफा हो चुका है। इस वजह से दुग्ध उत्पादकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि अगर दूध के दाम में वृद्धि नहीं की गई, तो वह दूध की आपूर्ति ठप कर आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में भैरव राय, सचिन जोशी, जानकी देवी, दुर्गा देवी, हेमा देवी, कमला राय, गीता देवी, सरिता देवी, गोविंदबल्लभ चौबे, ऊर्बा दत्त चौबे, देवी दत्त जोशी, केशवदत्त चौबे, उम्मेद सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, गणेश चौबे, ललित खर्कवाल, त्रिलोक सिंह, विपिन सिंह, दलीप सिंह, राजेंद्र बिष्ट, उदय सिंह आदि थे।