फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demolition of drinking water tank in Forti village

फोर्ती गांव में पेयजल टैंक में तोड़फोड़ की शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demolition of drinking water tank in Forti village
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के फोर्ती गांव के पेयजल टैंक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही नौ लोगों पर पेयजल टैंक में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर सें दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव के ही नौ लोगों ने फोर्ती के खर्क तोक और रोपा तोक के लिए संचालित पेयजल टैंक का ताला और फाटक, टैंक के ऊपर दवाई डालने वाला टैंक तोड़ा है। इसके अलावा मुख्य लाइन को तोड़कर उससे पाइप लगाने के साथ टैंक का गेटवाल तोड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की इस पेयजल योजना का रखरखाव ग्रामीण उपभोक्ता पेयजल समिति करती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर देने वालों में मोहन चंद्र बगौली, रमेश पुनेठा, हेम पुनेठा, किशनानंद उपाध्याय, ललित जोशी, महेश बगौली, शैलेश कलौनी, कैलाश उपाध्याय, नवीन बगौली, दिनेश गडक़ोटी, प्रकाश पुनेठा, गोपाल जोशी, जगदीश उपाध्याय, सुरेश जुकरिया आदि शामिल हैं। एसओ मनीष खत्री का कहना है कि ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed