फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to install solar fencing in Ucholigoth

Champawat News: उचौलीगोठ में सोलर फेंसिंग लगाने की मांग

Mon, 21 Aug 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 21 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to install solar fencing in Ucholigoth
वन क्षेत्रा​धिकारी पूरन चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपते उचौलीगोठ के ग्रामीण। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे से चिंतित उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने गांव और जंगल की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी के माध्यम से प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा है कि जंगल से लगा होने के कारण गांव में आए दिन हाथी, तेंदुए आदि वन्यजीव जानमाल के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्होंने चिलियाघोल से लेकर बूम वन विश्राम गृह तक शीघ्र सोलर फेंसिंग लगाए जाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी आनंद सिंह महर अन्नी, केदार सिंह, प्रेमनाथ सिंह, त्रिलोक राम, डूंगर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राज ठाकुर, सुरेश सिंह, कृष्ण सिंह, भवान सिंह, केशव सिंह, मनोज आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed