फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to fix bad CCTV installed at taxi stand

Champawat News: टैक्सी स्टैंड पर लगे खराब सीसीटीवी ठीक कराने की मांग

Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to fix bad CCTV installed at taxi stand
लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड में नहीं हैं सीसीटीवी कैमरा।
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के भीड़ वाले बाराकोट और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई गई है। बाराकोट और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर कुछ माह पूर्व लगे सीसीटीवी कैमरा खराब हो गए थे। तब से न तो उन्हें ठीक कराया गया है और न ही उनके स्थान पर नए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके अलावा नगर के मीना बाजार और हथरंगिया चौराहे पर भी सीसीटीवी लगाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि टैक्सी स्टैंड पर आए दिनों अराजक तत्वों और नशेड़ी उत्पात मचाते हैं। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने कहा कि स्टैंड पर सीसीटीवी न होने से पुलिस को घटना या दुर्घटना होने पर आरोपियों की पहचान करने में काफी दिक्कतें होती हैं। उमेश कालाकोटी, नवीन ओली, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा को लेकर नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने और खराब पड़े सीसीटीवी को ठीक कराने की मांग की है। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से सीसीटीवी लगाए गए थे। अगर कमी आई होगी तो थाने को इसे ठीक करने के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed