{"_id":"66c0ec8f9bd7cf4e03048e70","slug":"demand-to-cancel-chhinigoth-from-nayakgoth-area-panchayat-champawat-news-c-229-1-shld1007-111706-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छीनीगोठ को नायकगोठ क्षेत्र पंचायत से निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छीनीगोठ को नायकगोठ क्षेत्र पंचायत से निरस्त करने की मांग
Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम पंचायत छीनीगोठ के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायत छीनीगोठ को नायकगोठ क्षेत्र पंचायत से हटाकर टनकपुर ग्राम पंचायत में शामिल कराने की मांग उठाई।
शनिवार को जिपं सदस्य किरन देवी और छीनीगोठ की ग्राम प्रधान पूजा जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि ग्राम सभा नायकगोठ ग्राम सभा छीनीगोठ से करीब 11 किमी की दूरी पर है। इससे ग्रामीणों को क्षेत्र पंचायत के कार्यों का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। पांच वर्षों में अधिक दूरी होने के कारण विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने नायकगोठ से निरस्त कर क्षेत्र पंचायत को टनकपुर ग्राम पंचायत से जोड़कर दोनों को एक क्षेत्र पंचायत बनाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में वार्ड सदस्य राजन जोशी, सोनू नरियाल, दीपक जुकरिया, नवीन चंद्र जोशी, मान बहादुर पाल आदि शामिल थे।