फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to build road from Mirtoli to Gram Sabha Singda

Champawat News: मिरतोली से ग्राम सभा सिंगदा तक सड़क बनाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to build road from Mirtoli to Gram Sabha Singda
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की ब्लाॅक प्रमुख विनिता ने मिरतोली से ग्राम सभा सिंगदा तक सड़क मार्ग बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिए ज्ञापन में कहा है कि बाराकोट के मिरतोली से ग्राम पंचायत सिंगदा तक तीन किलोमीटर तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

मार्ग बनने से मिरतोली, ओखलंज, सिंगदा ग्राम पंचायतों के लोगों को फायदा होगा जिनमें करीब 450 परिवार निवास करते हैं। बताया कि ग्राम पंचायत मिरतोली, ओखलंज, पुनई, धरगड़ा, जमरेड़ी ग्रामवासियों को शवदाह के लिए शव रामेश्वर ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसमें 12 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है। बरसात में पहाड़ी से मलबा और पत्थरों के गिरने का भी डर रहता है। तीन किलोमीटर सड़क मार्ग बनने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed