फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand raised to ban sub-mineral storage among the population

Champawat News: आबादी के बीच उप खनिज भंडारण पर रोक लगाने की मांग उठाई

Sun, 28 Dec 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to ban sub-mineral storage among the population
टनकपुर(चंपावत)। एनएच से सटे ज्ञानखेड़ा में आबादी के बीच उप खनिज भंडारण से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने उप खनिज भंडारण के पास प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

रविवार सुबह ज्ञानखेड़ा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर भंडारण रोकने की मांग उठाई। दीपक बिष्ट, दीपक भंडारी आदि ने कहा कि आबादी के बीच उप खनिज भंडारण होने से पत्थर और जेसीबी के रात दिन शोर से वह परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शोर और धूल से बुजुर्ग लोग बीमार हो रहे हैं। घरों में भी दरार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक भंडारण पर अंकुश नहीं लगाया गया है। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में शीला मौनी, आशा बिष्ट, सुरेश मौनी, भावना बोहरा, चंद्रा देवी, मीना देवी, कमला बिष्ट, अनीता भट्ट, लक्ष्मी देवी, लीला भंडारी, नीतू चिल्कोटी, मंडारी, लक्ष्मी बोरा, अनीता गड़कोटी समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed