फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand of Road in Champawat

मूलाकोट-कजीना-पुनौली मोटर मार्ग का रखरखाव करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand of Road in Champawat
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड में मूलाकोट-कजीना-पुनौली मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का संयम जवाब दे गया है। उन्होंने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर मोटर मार्ग के रखरखाव की मांग उठाई। उन्होंने डीएम और पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि मूलाकोट, चौड़ाकोट, कजीना, पुनौली मोटर मार्ग का निर्माण 25 साल पूर्व हुआ था। तब से इस सड़क का कोई भी रखरखाव नहीं किया गया है। इस कारण मार्ग पर वाहनों का संचालन बेहद जोखिमभरा हो गया है। वहां दुर्घटना का भी खतरा है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों की ओर से कई बार पत्राचार करने के बाद भी क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, सुरेश जोशी, प्रकाश जोशी, आशा, दीपक, पार्वती देवी, दीपा देवी, सुनील जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed