{"_id":"66f44d696925988b96098970","slug":"demand-for-provision-of-drinking-water-in-maa-purnagiri-dham-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-113523-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग
Wed, 25 Sep 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र से पहले मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रशासन से आपदा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की तत्काल मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि के दर्शनों करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसको देखते हुए एसडीएम आकाश जोशी ने बीते दिनों मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। बुधवार को मां पूर्णागिरि मंदिर कमेटी अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि अभी तक आपदा में क्षतिग्रस्त भवानी गाड़, निगाड़ी गाड़, कैलाली गूंठ और जलकुनिया पेयजल योजनाओं की मरम्मत पूरी नहीं हो पाई है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित चल रही है।