{"_id":"680e64ef34ff95a367021cfd","slug":"demand-for-protection-from-soil-erosion-caused-by-huddi-river-tanakpur-news-c-229-1-shld1026-123200-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हुड्डी नदी से होने वाले भूकटाव से बचाव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हुड्डी नदी से होने वाले भूकटाव से बचाव की मांग
Sun, 27 Apr 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरसात का सीजन आने में अभी समय है लेकिन बनबसा के चंदनी ग्रामसभा के हेलागोठ निवासियों को अभी से बाढ़ और भूकटाव का भय सताने लगा है। यहां के लोगों की मांग है कि बरसात से पूर्व शासन प्रशासन हुड्डी नदी से होने वाले भूकटाव की समस्या से निजात दिलाए।
हेलगोठ वासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। करीब 19 परिवार इस गांव में खेती कर जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी समस्या है बरसात में हुड्डी नदी से होने वाला भूकटाव है। क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 में बरसात के दौरान भीषण तबाही मची थी। रात के समय मोहन सिंह, विनोद सिंह और श्याम सिंह के आवास, गोशाला तक बह गए थे।
ग्रामीणों ने रातभर खुले आकाश के नीचे शरण ली थी। ग्रामीणों की कई बीघा भूमि मय फसल बह गई थी। वहीं पिछले वर्ष एक ग्रामीण महिला की बहने से मौत हो गई थी। गांव के मुखिया हरीश सिंह तड़ागी कहते हैं कि बरसाती हुड्डी नदी का रुख अब उनके आवास की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नदी तट पर करीब डेढ़ से दो सौ मीटर लंबा वायरक्रेट बनाने की मांग की है। संवाद