{"_id":"62b2128cdee7cb7ba7209f0c","slug":"demand-for-landslide-control-champawat-news-hld4666413193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण, सुरक्षा दीवार को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण, सुरक्षा दीवार को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे पासम सड़क में नाली व दीवार निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पासम में सड़क किनारे नाली, सुरक्षा दीवार, स्क्रबर बनाने के लिए ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्याएं सुलझाने की मांग की। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि पिछले साल अक्तूबर में आई भीषण आपदा के दौरान सुल्ला गांव में एक ही परिवार के चार लोग दब गए थे। उन्होंने बताया कि आपदा के समय पासम गांव में भी सड़क से मलबा आने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
जिला प्रशासन से सड़क किनारे नाली और बंद स्क्रबर खोल कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण बरसात में दोबारा आपदा आने, भूस्खलन और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर जल्द गांव वालों की सुध नहीं ली गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नरेश सिंह, हीरा सिंह, केशव सिंह, बहादुर सिंह, राम सिंह, जगत सिंह, उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।