{"_id":"613906ad8ebc3e7cfe0ed624","slug":"demand-for-kanyadhan-scheme-champawat-news-hld437277675","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 किमी दूर से आई छात्राओं ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 किमी दूर से आई छात्राओं ने भरी हुंकार
विज्ञापन
गौरा देवी कन्या धन योजना के लाभ के लिए चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। फोटो: संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नंदा गौरा कन्याधन योजना में भेदभाव का आरोप लगा 13 किमी दूर लोहाघाट से कलक्ट्रेट पहुंच छात्राओं ने हुंकार भरी। वर्ष 2018 में इंटर पास कर चुकीं इन छात्राओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर नाइंसाफी का आरोप लगाया।
कहा कि इंटर पास करने के बाद योजना के तहत उन्हें सिर्फ पांच हजार रुपये मिले, जबकि वर्ष 2016 तक ये राशि 50 हजार और उनके बाद वर्ष 2019 में 51 हजार रुपये दी गई है। छात्राओं ने बकाया 45 हजार रुपये न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है। मांगों को जल्द पूरा न करने पर अभिभावकों को साथ लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन में नीरु कुमारी, प्रिया रानी, ज्योति जोशी, आरती तिवारी, ज्योति तिवारी, सुनीता कुंवर, मोनिका ढेक, नीतू ओली, सपना कुंवर, आस्था गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में पास छात्राओं को इसलिए कम मिली राशि
चंपावत। इंटर पास करने वालीं छात्राओं को वर्ष 2016 तक समाज कल्याण विभाग के माध्यम से गौरा देवी कन्या धन योजना के रूप में 50 हजार रुपये देय थे।
वर्ष 2017 में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की नंदा देवी योजना और समाज कल्याण विभाग की नंदा देवी योजना को एकीकृत कर योजना में मिलने वाले 51 हजार रुपये को सात चरणों (जन्म के समय, एक साल बाद, पांचवीं पास, हाईस्कूल, इंटर, पीजी और विवाह के समय) में देने का प्रावधान था।
इस वजह से वर्ष 2018 में इंटर पास छात्राओं को पांच हजार रुपये मिले थे। वर्ष 2018 के बाद इस योजना में फिर बदलाव कर योजना की राशि जन्म पर 10 हजार और इंटर पास होने पर 51 हजार रुपये देने का निर्णय हुआ।