फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for improvement in the arrangements of the sub-district hospital

Champawat News: उपजिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

Wed, 20 Aug 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for improvement in the arrangements of the sub-district hospital
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष ने चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा और मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में समिति के लोग उपजिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल से मिले। उन्होंने कहा कि उपजिला अस्पताल में मानकों के अनुसार मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को आए दिन रेफर होना पड़ रहा है। समिति ने ओपीडी और व्यवस्थाओं को देखते हुए नए भवन के निर्माण, अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाने, तीन वार्ड बॉय और चार चतुर्थ कर्मियों की तैनाती करने, भर्ती मरीजों को भोजन और तीमारदारों को रहने की व्यवस्था देने आदि की मांगें रखीं। इस मौके पर राजेंद्र पुनेठा, विपिन गोरखा, लोकेश पांडे, रमेश बिष्ट, दीपक साह, राजकिशोर साह, रंजीत अधिकारी, भुवन मेहता,अनंत साह, डीडी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed