फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Gumdesh Tehseel

गुमदेश उप तहसील का संचालन शुरू करने को लेकर ग्रामीण मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand For Gumdesh Tehseel
पुलहिंडोला उप तहसील का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला गुमदेश में आठ वर्षों बाद भी उप तहसील न खुलने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। उप तहसील को पूर्व में प्रस्तावित स्थल से अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर भी स्थानीय लोगों को आपत्ति है। लोगों ने उप तहसील का संचालन करने के साथ पूर्व में प्रस्तावित स्थल में इसका संचालन करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुल्ला-गुमदेश क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम रिंकू बिष्ट को सौंपा। उन्होंने उप तहसील के संचालन के लिए जल्द पुलहिंडोला क्षेत्र में भूमि का चयन करने और अस्थायी तौर पर जल्द तहसील संचालन की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उप तहसील मुख्यालय को दूर शिफ्ट किया जा रहा है जबकि पुलहिंडोला गुमदेश क्षेत्र का सुविधायुक्त मुख्य केंद्रबिंदु है। लोगों का कहना है कि उप तहसील मुख्यालय को पुराने शासनादेश के अनुसार पुलहिंडोला क्षेत्र में ही संचालित की जाए। उन्होंने कहा है कि एकमुश्त मुख्यालय के लिए उपयुक्त जमीन भी उपलब्ध है। अस्थायी रूप से मुख्यालय संचालित करने के लिए सरकारी भवन भी उपलब्ध हैं। कहा कि अगर 10 दिन के भीतर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र पांडेय, मदन कलौनी, ग्राम प्रधान कमला देवी, रीता सिंह, युगल किशोर धौनी, प्रकाश पाटनी, बृजेश जोशी, शेखर जोशी, नवीन वर्मा, अमित धौनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed