फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for flood protection from Kiroda raised in Champawat in front of CM Dhami

Champawat News: सीएम धामी के समक्ष चंपावत में भी उठी किरोड़ा से बाढ़ सुरक्षा की मांग

Sat, 03 Jun 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for flood protection from Kiroda raised in Champawat in front of CM Dhami
चंपावत में किरोड़ा से बाढ़ सुरक्षा की मांग का ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बरसात में किरोड़ा नाले से बोरागोठ और घसियारा मंडी में बाढ़ के खतरे से सुरक्षा की मांग शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष चंपावत में भी उठी। सुरक्षा के लिए सीसी ब्लॉक का निर्माण कराने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ने जल्द सुरक्षा कार्य कराए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से चंपावत के भाजपा कार्यकर्ता लोकमान अधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि किरोड़ा पुल के समीप कटाव से नाले का रुख बोरोगोठ और घसियारा मंडी की ओर हो गया है। इससे गत वर्ष लोगों को बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ा था। बाढ़ के कारण कई परिवारों को भारी क्षति भी उठानी पड़ी थी, लेकिन बावजूद इसके बाढ़ से सुरक्षा की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान भवानी देवी, बीडीसी सदस्य विकास सिंह धामी, सभासद योगेश पांडेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed