फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for early construction of Dharamshala road

Champawat News: धर्मशाला मार्ग के जल्द निर्माण की मांग

Sun, 28 May 2023 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 May 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Demand for early construction of Dharamshala road
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला मार्ग का निर्माण नही होने से वहां निवास करने वालों के अलावा आवागमन करने वालों में रोष है। मामूली बारिश में धर्मशाला मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन दूभर हो जाता है। नागरिकों ने शासन-प्रशासन से धर्मशाला मार्ग पर मिट्टी या आरबीएम डालने की मांग की है।
विज्ञापन

मीना बाजार से धर्मशाला जाने वाला मार्ग हल्की बरसात में जलभराव से तालाब बन जाता है। इस मार्ग पर आसपास के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्राम भजनपुर, बनखेत, फागपुर, सेना छावनी, मीनाबाजार के आठ से दस हजार लोग प्रतिदिन यहां से आवागमन करते हैं। धर्मशाला में होने वाले धार्मिक, वैवाहिक, सरकारी और अन्य कार्यक्रमों पर भी असर पड़ता है। जरूरत पड़ने पर फायर सर्विस और पुलिस बल के रहने को भी प्रशासन धर्मशाला में व्यवस्था करता है। जलभराव का खमियाजा उन्हें भी उठाना पड़ता है। दो दशक से धर्मशाला मार्ग निर्माण की मांग पर किसी ने भी ठोस निर्णय नही लिया। नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, सभासद रंजना कश्यप, श्याम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन हयात सिंह, नवीन सिंह, किरन, विमला बिष्ट, कमला, निकिता, पार्वती देवी, सरस्वती देवी आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज धर्मशाला मार्ग के निमार्ण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed