{"_id":"66aa7be23e0a16af4306af9e","slug":"demand-for-compensation-to-the-affected-people-of-bamnuda-champawat-news-c-229-1-cpt1001-110897-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बमन्यूड़ा के प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बमन्यूड़ा के प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग
Wed, 31 Jul 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत दियूरी के बमन्यूडा गांव में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से लोग संभल नहीं पाए हैं। प्रभावितों ने मुआवजे, आवासीय भवन के लिए भूमि आदि दिलाने की मांग को लेकर डीएम नवनीत पांडे से मुलाकात की।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा के नेतृत्व में आपदा पीड़ितों ने डीएम को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि बमन्यूड़ा के चंद्रकला में बारिश के कारण आवासीय मकान के आसपास की भूमि मलबे में तबदील हो गई। इससे फलदार पेड़ और फसल खराब हो गई थी। इससे आवासीय मकानों के चारों ओर दरारें भी आ गई थी। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद 19 जुलाई को राजस्व उपनिरीक्षक ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आख्या तैयार की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस भी दिया। उन्हाेंने प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद