{"_id":"2a2d29f172fb59181a00e001c52a4b99","slug":"demand-deployment-of-female-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग, आंदोलन की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग, आंदोलन की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने संयुक्त चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए अस्पताल में शीघ्र महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने डीजी हेल्थ को ज्ञापन भेजकर 15 दिसंबर तक महिला डॉक्टर की तैनाती न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में तहसील पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अस्पताल के कई डॉक्टर निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसका सीधा असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। महिला डॉक्टर न होने से महिला रोगियों को परेशानी हो रही है। पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों से कई किमी पैदल चलकर आने वाली महिलाओं को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्रसव के लिए भी निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जो कि गरीब परिवार के लोगों के लिए काफी दिक्कत भरा होता है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकारी सेवा में रहते निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत, सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, गिरीश पंत, मदन सिंह महर, कुमुद जोशी, मुकेश साहू, प्रेम सिंह, भीम रजवार, नारायण बोहरा, जसोद सिंह, योगेश जोशी, आदि थे।
विज्ञापन