फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Delivery is not happening in Pati Hospital, cases are being referred to Lohaghat

पाटी अस्पताल में नहीं हो रहे प्रसव, लोहाघाट रेफर हो रहे केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Delivery is not happening in Pati Hospital, cases are being referred to Lohaghat
संविदा स्टाफ नर्सों की हड़ताल के चलते चंपावत जिला अस्पताल में सेवा देते प्रशिक्षु। संवाद न्यूज ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। स्थायीकरण की मांग को लेकर स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार की वजह से जिले में कई अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्टाफ नर्सों की हड़ताल के कारण पाटी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने का काम भी ठप है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिनों के भीतर दो गर्भवती महिलाओं को पाटी के बजाय 31 किमी दूर लोहाघाट अस्पताल ले जाना पड़ा है। इसके अलावा चंपावत और लोहाघाट में भी वैकल्पिक व्यवस्था से काम चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टाफ नर्सों ने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी है। नर्सों ने कहा कि आश्वासन के बावजूद वरिष्ठता की सरकार अनदेखी कर रही है। सीमा भैसोड़ा, नीतू उपरारी, विनोद उप्रेती, सीमा महर, मेघा पुनेठा आदि ने कार्य बहिष्कार किया। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि लोहाघाट में हड़ताल से आकस्मिक सेवाओं के अलावा प्रसव, बाल रोग विभाग में काम प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों की हड़ताल से आंशिक असर पड़ रहा है। जिले में 23 स्टाफ नर्स कार्य बहिष्कार पर हैं। चंपावत जिला अस्पताल में दूसरे कर्मियों की मदद से व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed