फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Delhi riot witness is in danger of life

दिल्ली दंगे के गवाह को जान का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi riot witness is in danger of life
Delhi riot witness is in danger of life
लोहाघाट (चंपावत)। दिल्ली दंगे में गवाह बने नेपाल सीमा से लगे खुरपाली जाखजिंडी निवासी एक युवक ने पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर जान का खतरा बताते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाल अनुराग सिंह यादव ने बताया कि मनोज कलोनी पुत्र पूर्णानंद कलोनी निवासी खुरपाली ग्राम जाखजिंडी ने तहरीर में बताया कि वह नार्थ ईस्ट दिल्ली के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड था। फरवरी में हुए दिल्ली दंगे में वह गवाह रहा है। अब मुकदमे को लेकर नार्थ ईस्ट दिल्ली से मौलाना गुलाम रसूल और फारुख नवाब फोन पर उसे अपने बयान वापस लेने की बात कर रहे हैं। बयान वापस न लेने पर धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसको दिल्ली जाने में अब जान का खतरा पैदा हो गया है। कोतवाल ने बताया कि मनोज की तहरीर के आधार पर उन्होंने दिल्ली में रहने वाले दोनों के खिलाफ 7/20 धारा 195 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed