{"_id":"658864f656627836360f4e46","slug":"delhi-resident-youth-caught-with-950-grams-of-charas-champawat-news-c-229-1-shld1009-4260-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिल्ली निवासी युवक 950 ग्राम चरस के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिल्ली निवासी युवक 950 ग्राम चरस के साथ दबोचा
Sun, 24 Dec 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी थाना क्षेत्र से एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को 950 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि रविवार सुबह चेकिंग के दौरान देवीधुरा चौकी गेट के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली। युवक के पास से 950 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि कुमार (28) निवासी हाउस नंबर 350 हरिजन बस्ती दरियापुर कलां दिल्ली बताया।
आरोपी ने बताया कि वह चरस तस्करों से छोटी-छोटी मात्रा में चरस ले जाकर मैदानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई ललित पांडेय, महेंद्र डंगवाल, नवल किशोर, सूरज जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
पाटी क्षेत्र से इस साल पकड़े गए चरस के मामले
31 जुलाई 930 ग्राम चरस के साथ देवीधुरा के पास से दबोचे गए हरियाणा के दो लोग।
15 अगस्त बरेली के एक युवक सहित दो लोगों से पाटी से बरामद हुई एक किलो चरस।
10 अक्तूबर पाटी क्षेत्र में एक कार से दबोची गई एक किलो 605 ग्राम चरस।
--
चरस तस्करी का कॉरिडोर बन रहा है पाटी क्षेत्र
चंपावत। जिले का पाटी विकासखंड चरस तस्करी के कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है। बीते एक साल में चंपावत जिले मेंं पुलिस की ओर से 80 किलो से अधिक मात्रा में चरस बरामद की जा चुकी है। इसमें अधिकांश चरस नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे पाटी क्षेत्र से ही बरामद हुई है। संवाद